Noida Fire: कुलेसरा में दो कॉस्मेटिक दुकानों में भीषण आग, एक घंटे बाद पाया काबू

Noida Fire: कुलेसरा में दो कॉस्मेटिक दुकानों में भीषण आग, एक घंटे बाद पाया काबू

नोएडा के ईकोटेक-तीन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कुलेसरा पुस्ता रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास दो कॉस्मेटिक दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के मुताबिक, कुलेसरा पुस्ता रोड पर किशन सिंह और राजन की कॉस्मेटिक की दुकानें आमने-सामने स्थित हैं। देर रात अचानक एक दुकान में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पुलिस के अनुसार, इस आगजनी में दोनों दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं, ताकि आग लगने की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img