Noida Fire: नोएडा के सेक्टर-2 की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर-2 की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य जनपदों से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब 30 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक संघर्ष करती रहीं। फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके अलावा, आग की लपटों को देखते हुए आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को भी एहतियातन खाली करा दिया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की भयावहता को देखते हुए बड़ी क्षति की आशंका जताई जा रही है, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री में रसायनों की मौजूदगी के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था, और समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img