Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-113 में बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-113 में बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-113 स्थित एक आवासीय सोसाइटी में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट में रखी बैटरी फटने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। फ्लैट में स्टूडेंट्स रहा करते थे, लेकिन हादसे के समय सभी बाहर थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। सूचना के मुताबिक, यह घटना सेक्टर-113 के पास सर्फाबाद में हुई, जहां बंद फ्लैट में बैटरी ब्लास्ट के बाद गैस सिलेंडर से लपटें और तेज़ हो गईं।

घटना के समय कई किलोमीटर दूर तक धुआं साफ दिखाई दे रहा था। इसी दौरान, सेक्टर-73 के ग्लोबल होम इलाके में भी बैटरी ब्लास्ट से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और पीआरवी टीम की मुस्तैदी से आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया। आग ने फ्लैट के अंदर रखे सभी सामान को पूरी तरह नष्ट कर दिया, लेकिन तेज़ कार्रवाई से सिलेंडर में बड़ा विस्फोट होने से बचा लिया गया। मौके पर पहुंचे सीएफओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें