Noida: नोएडा दमकल विभाग को मिलेगी बड़ी मजबूती, नववर्ष में खुलेंगे पांच नए फायर स्टेशन

Noida: नोएडा दमकल विभाग को मिलेगी बड़ी मजबूती, नववर्ष में खुलेंगे पांच नए फायर स्टेशन

नोएडा। नववर्ष के साथ ही गौतमबुद्ध नगर जिले के दमकल विभाग को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। जिले में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, ऊंची इमारतों और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फिलहाल जिले में आठ फायर स्टेशन स्थायी भवनों में संचालित हो रहे हैं, लेकिन बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पांच नए फायर स्टेशन खोलने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नए फायर स्टेशन दादरी, कासना, ईकोटेक-10 और जेवर क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। इनमें से दो फायर स्टेशन जेवर में प्रस्तावित हैं, जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उससे जुड़े विकास कार्यों के चलते भविष्य में आग और आपातकालीन सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ने की संभावना है। इन सभी फायर स्टेशनों के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से जमीन के प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिन पर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाना है।

दमकल विभाग को तकनीकी रूप से और सक्षम बनाने के लिए भी बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिले को 72 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने में सक्षम अत्याधुनिक हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म मिलने की भी उम्मीद है। ऊंची इमारतों में आग लगने की घटनाओं के दौरान यह प्लेटफॉर्म बेहद उपयोगी साबित होगा। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है और स्वीकृति मिलने के बाद इसकी खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके अलावा फायर फाइटिंग उपकरणों को आधुनिक बनाने के लिए भी बड़े बजट का प्रावधान किया गया है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से 40 करोड़ रुपये और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 30 करोड़ रुपये दमकल विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। इस कुल 70 करोड़ रुपये की राशि से नए फायर टेंडर, रेस्क्यू उपकरण, आधुनिक सुरक्षा गियर और अन्य जरूरी संसाधनों की खरीद की जाएगी। फिलहाल इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि नए फायर स्टेशन और अत्याधुनिक उपकरण मिलने से जिले में आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। आग लगने की घटनाओं में रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और जान-माल के नुकसान को रोका जा सकेगा। नववर्ष में दमकल विभाग की यह मजबूती नोएडा और ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होने की उम्मीद है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img