Noida Farmhouse Dispute: नोएडा में रिटायर्ड आयकर कमिश्नर के फार्म हाउस पर तोड़फोड़ और कब्जे का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Noida Farmhouse Dispute: नोएडा में रिटायर्ड आयकर कमिश्नर के फार्म हाउस पर तोड़फोड़ और कब्जे का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे इलाके में आयकर विभाग से रिटायर्ड कमिश्नर के फार्म हाउस पर दो व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी वहां से कुछ सामान भी उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात मोहम्मद सैफ ने थाने में तहरीर दी कि उनके ससुर जमील अहमद रिटायर्ड आयकर कमिश्नर हैं। उनका फार्म हाउस नगला नगली डूब क्षेत्र में स्थित है, जिसे उन्होंने 2013 में वीरेंद्र कुमार यादव से खरीदा था। फार्म हाउस में एक कमरा तारकशी करवाकर बनाया गया है और उसकी देखरेख के लिए मुनेंद्र नामक व्यक्ति को नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को केयरटेकर मुनेंद्र फार्म हाउस पर मौजूद था, तभी ग्राम बाजितपुर के निवासी पवन और मोनू पुत्र रोहतास वहां पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब केयरटेकर ने रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने गालियां देते हुए उसे मारपीट की और धमकी दी कि यह जमीन उनकी है और उसे वहां से भाग जाना चाहिए।

पीड़ित के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि आरोपियों ने साइट पर लगे 35 खंभे और 600 मीटर कटीले तार उखाड़ दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img