Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Farmers: मुआवजा और प्लॉट संबंधी मांगों को लेकर किसानों की आवाज बुलंद, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Noida NCR News in Hindi

Noida Farmers: मुआवजा और प्लॉट संबंधी मांगों को लेकर किसानों की आवाज बुलंद, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

नोएडा। किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की मांग को लेकर सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, विशेषकर मुआवजा और प्लॉट आवंटन संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग उठाई तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव दिनेश नागर के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधियों ने यमुना एक्सप्रेसवे के टोल मैनेजर अनुज चौधरी और जेके शर्मा से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों और क्षेत्रीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और प्लॉट आवंटन से जुड़े कई मामलों का समाधान अब तक नहीं हो सका है, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से आग्रह किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान विकास परियोजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा और उचित अधिकार सुनिश्चित करना आवश्यक है।

दिनेश नागर ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारी किसानों की मांगों पर सकारात्मक विचार करेंगे और जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, हरेंद्र कसाना, गौरव भाटी, राकेश नागर, लखमी पंडित, जग्गू प्रमुख सहित कई किसान प्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की और कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो भविष्य में भी इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान किसानों ने अधिकारियों से विकास कार्यों के साथ-साथ प्रभावित किसानों के हितों का भी ध्यान रखने की अपील की। संगठन का कहना है कि किसानों की मांगों का समाधान होने से क्षेत्र में विकास और जनहित दोनों को मजबूती मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें