Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

 Noida Family Suicide: नोएडा पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, दो बच्चे बेहोश

Noida NCR News in Hindi

 Noida Family Suicide: नोएडा पति-पत्नी ने जहर खाकर की आत्महत्या, दो बच्चे बेहोश

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सादुल्लापुर गांव में बुधवार रात एक दुखद घटना हुई, जिसमें एक पति-पत्नी ने परिवार के साथ जहर खा लिया। गुरुवार सुबह घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिले, जबकि दो बच्चे बेहोशी की हालत में पाए गए। तीनों बच्चों में से एक बच्ची ठीक है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मृतक श्रवण और उनकी पत्नी नीलम मूलरूप से प्रयागराज जिले के थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के ग्राम असरवाल कला के रहने वाले थे। वे सादुल्लापुर गांव में अपने तीन बच्चों – 10 वर्षीय वैष्णवी, आठ वर्षीय वैभव और चार वर्षीय लाडो के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात श्रवण और नीलम ने जहर खाया और बच्चों को भी जहर दिया। गुरुवार सुबह उनके शव मकान के अंदर पाए गए, जबकि दो बच्चे बेसुध थे। दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि अभी स्पष्ट कारण नहीं पता चल पाया है और कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस आर्थिक स्थिति और अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें