Noida Expressway: ग्रेटर नोएडा लिंक रोड एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट, नया अंडरपास बनेगा, 30 गांवों और सेक्टरों को सीधा फायदा

Noida Expressway: ग्रेटर नोएडा लिंक रोड एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट, नया अंडरपास बनेगा, 30 गांवों और सेक्टरों को सीधा फायदा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा लिंक रोड को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नोएडा प्राधिकरण एक 800 मीटर लंबा अंडरपास बनाने जा रहा है। यह अंडरपास सेक्टर 146 और 147 के बीच तैयार किया जाएगा, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को लिंक रोड तक आने-जाने में काफी सुविधा होगी। इस परियोजना से 30 से अधिक सेक्टरों और गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली और नोएडा से एक्सप्रेसवे होते हुए परिचौक, एलजी चौक, कलेक्ट्रेट, सूरजपुर, गामा-1, गामा-2, बीटा-1, बीटा-2, उद्योग विहार, उद्योग विहार एक्सटेंशन और गाजियाबाद की ओर जाने वाले लोगों को भी इस अंडरपास से फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें करीब 16 किलोमीटर का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

अंडरपास में 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जो एक्सप्रेसवे के नीचे से होकर दूसरी ओर निकलेगी। इससे बिना किसी जाम या लंबी दूरी तय किए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। लिंक रोड लगभग 2 किलोमीटर लंबी है, जो एक्वा लाइन मेट्रो के नीचे सेक्टर 146-147 से शुरू होकर हिंडन नदी पर बने पुल से नॉलेज पार्क-3 के एलजी चौक तक जाएगी। नोएडा की ओर से एप्रोच रोड लगभग तैयार है, जबकि हिंडन नदी पर बनने वाला 290 मीटर लंबा पुल 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। ग्रेटर नोएडा की तरफ का एप्रोच रोड मात्र 10 प्रतिशत बना है, जिसे भूमि विवाद सुलझने के बाद तेजी से पूरा किया जाएगा।

यह अंडरपास एक्सप्रेसवे के 16.900 किमी के चैनेज पर सेक्टर 145, 146, 155 और 159 के बीच बनेगा। इसकी स्थिति इस तरह तय की गई है कि यह सीधे औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों को जोड़ देगा। लिंक रोड और अंडरपास बनने के बाद नोएडा के सेक्टर 151, 153, 154, 155, 156, 157, 159, 160 और 162 जैसे बड़े सेक्टर ग्रेटर नोएडा के गामा, बीटा, सूरजपुर, साइट-बी, साइट-सी, डेल्टा, पुलिस लाइन, इकोटेक-2 और इकोटेक-3 से सीधा कनेक्ट हो जाएंगे।

इस अंडरपास से रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों का समय बचेगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img