Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: नोएडा में बुजुर्ग की अस्पताल में मौत, कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Noida: नोएडा में बुजुर्ग की अस्पताल में मौत, कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित निम्स अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गिरकर हुई मौत के मामले में उसके बेटे ने अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शकील पुत्र शाहिद ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शकील ने कहा कि 31 अक्टूबर को कस्बा जेवर में आयोजित अस्पताल के कैंप में उन्होंने अपने पिता शाहिद (85 वर्ष) और माता चमन को दिखाया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अपने माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

शकील के अनुसार चार नवंबर को उनके पिता वार्ड से गायब हो गए। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पांच नवंबर को शकील ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

छह नवंबर की शाम शकील जब अपने पिता की तलाश कर रहे थे, तो उन्होंने वार्ड के बाथरूम के पास से नीचे झांककर देखा और बेसमेंट में एक शव पड़ा पाया। जब वे नीचे गए तो पता चला कि यह उनके पिता का शव है, जिसमें सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

शकील ने आरोप लगाया कि यह घटना अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि मामले में निम्स अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें