Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Ecommerce Fraud: नोएडा में ई-कॉमर्स कंपनी के तीन राइडर्स पर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज

Noida Ecommerce Fraud: नोएडा में ई-कॉमर्स कंपनी के तीन राइडर्स पर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज

नोएडा, 20 जनवरी 2026। शहर में नामी ई-कॉमर्स कंपनी के तीन राइडर्स ने ग्राहकों को भेजे जाने वाले कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया। आरोप है कि राइडर्स ने नए उत्पादों की जगह पुराने या घटिया सामान पैक कर दिया, जिससे कंपनी को आर्थिक और प्रतिष्ठात्मक नुकसान हुआ।

सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता और कंपनी के सीनियर लीड मेरठ निवासी आयुष शर्मा ने बताया कि नवंबर 2025 में सेक्टर-81 स्थित शाखा में कुल 20 शिपमेंट प्राप्त हुए, जिनकी कीमत लगभग 6.39 लाख रुपये थी। आंतरिक जांच में पता चला कि कई पैकेट में वास्तविक उत्पाद नहीं था।

जांच में सामने आया कि शाखा में काम करने वाले कपिल कुमार, अनिरुद्ध सिंह चौहान और सुमित कुशवाह ने मिलकर असली सामान निकालकर उसकी जगह घटिया उत्पाद पैक कर दिए। हाई-डिस्क और नामी कंपनी के हेडफोन जैसे महंगे उत्पादों की जगह पुराने सामान डिलीवर किए गए। यह धोखाधड़ी कंपनी के ग्राहकों द्वारा की गई शिकायत और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर सामने आई।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राइडर्स कई दिनों से कार्यालय नहीं आए और उनके मोबाइल फोन भी बंद थे, जिससे उनके फरार होने की आशंका बढ़ गई। पुलिस ने तीनों राइडर्स के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह भी संदेह है कि फर्जीवाड़े में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

शिकायतकर्ता ने कहा कि राइडर्स द्वारा किया गया फर्जीवाड़ा कंपनी के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कंपनी की प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें