Greater Noida: पुलिस से बचकर सोसाइटी में घुसा चोरी का आरोपी, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

Greater Noida: पुलिस से बचकर सोसाइटी में घुसा चोरी का आरोपी, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार शाम चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी पुलिस को चकमा देकर एक सोसाइटी में घुस गया। आरोपी को पकड़ने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों को सतर्क किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। वह चोरी के एक मामले में वांछित था। अलीगढ़ पुलिस को उसकी लोकेशन ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में मिली थी। पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला।

बताया गया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए चूहरपुर स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में घुस गया। अलीगढ़ पुलिस ने सोसाइटी के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को आरोपी के बारे में जानकारी देकर सतर्क किया। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने सोसाइटी के भीतर उसकी तलाश शुरू कर दी।

सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ा

आरोपी सोसाइटी के अंदर भाग रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने रास्तों की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान सोसाइटी परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। एक निवासी ने अपने फ्लैट से पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र सोसाइटी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था और घटना के समय डिलीवरी प्वाइंट पर मौजूद था। पुलिस के पहुंचने की भनक लगने के बाद उसने भागकर सोसाइटी में छिपने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण वह ज्यादा देर तक बच नहीं सका।

आरोपी को पकड़ने के बाद अलीगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गई। अब संबंधित पुलिस टीम चोरी के मामले में आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img