Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Health Alert: होली पर जिला अस्पताल में आपात तैयारी, 15 बेड आरक्षित और ऑनलाइन परामर्श की सुविधा

Noida Health Alert: होली पर जिला अस्पताल में आपात तैयारी, 15 बेड आरक्षित और ऑनलाइन परामर्श की सुविधा

नोएडा। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अपर मुख्य सचिव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों को किसी भी आपदा या आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड और आईसीयू में विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान आने वाले मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।

कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 15 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 10 बेड इमरजेंसी के लिए और पांच अतिरिक्त व्यवस्था के तहत तैयार रखे गए हैं। आईसीयू वार्ड में 24 घंटे निगरानी के लिए नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

होली के दिन घायल या अन्य मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्टाफ को सभी मामलों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नेत्र, आर्थो, सर्जरी, चर्म रोग और ईएनटी विभाग के विशेषज्ञों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो तो वह 9266415010 हेल्पलाइन नंबर पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक विशेषज्ञों से सलाह ले सकता है।

अस्पताल प्रशासन ने नेत्र और त्वचा रोग विभाग में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है, क्योंकि होली के दौरान आंखों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं अधिक सामने आती हैं। डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दिन कोई भी अपना फोन बंद नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना होगा।

उधर Child PGI Noida में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संस्थान के निदेशक प्रो. (डा.) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के अलावा 10 बेड अतिरिक्त आरक्षित किए गए हैं। अस्थमा रोग नियंत्रण और पीडियाट्रिक विभाग को विशेष रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित बच्चे सावधानीपूर्वक होली खेलें और रसायनयुक्त रंगों से बचें।

वहीं ESIC Hospital Noida में भी 15 बेड आपात स्थिति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी स्टाफ और चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें