Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Kullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगी

Noida Delivery Boy Theft: डिलीवरी के दौरान बंद मकानों की रेकी कर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Noida Delivery Boy Theft: डिलीवरी के दौरान बंद मकानों की रेकी कर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी अभिषेक (26) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था। ऑर्डर पहुंचाने के दौरान वह खाली और ताला लगे मकानों की रेकी करता था। करीब दो सप्ताह पहले उसने सेक्टर-41 के एक मकान से नकदी और आभूषण चोरी किए थे।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को सेक्टर-41 में गेट नंबर-16 से आगे ई-ब्लॉक पार्क के बाहर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण, दो लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण राह चलते एक व्यक्ति को अपनी मजबूरी बताकर बेच दिए थे।

आभूषण बेचने से मिले दो लाख रुपये स्कूटी से बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद धातु की दो जोड़ी पाजेब, दो चुटकी और दो छोटे कड़े भी बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल जुपिटर स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 सीएस 1503 है।

आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में 2026 में चोरी और चोरी के माल से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा 2020 में भी उसके खिलाफ चोरी, चोरी का माल रखने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें