Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Cyber Fraud: नोएडा में कारोबारी से निवेश के नाम पर 22 लाख की ठगी

Noida Cyber Fraud: नोएडा में कारोबारी से निवेश के नाम पर 22 लाख की ठगी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। इस बार निशाना बने शहर के एक फर्नीचर कारोबारी, जिनसे निवेश के नाम पर 22 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर कारोबारी को जाल में फंसा लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक कथित महिला सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता धीरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त को उनके व्हाट्सऐप पर ‘सलोनी’ नाम की एक महिला का संदेश आया। उसने खुद को बिजनेस एडवाइजर बताते हुए बातचीत शुरू की और फर्नीचर कारोबार के अलावा अतिरिक्त आय के साधनों के बारे में चर्चा की। बातचीत के दौरान महिला ने शेयर ट्रेडिंग के जरिये मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया। जब कारोबारी ने रुचि दिखाई, तो महिला ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल कर लिया, जिसमें तथाकथित “प्रोफेसर” और “ट्रेडिंग एक्सपर्ट” शामिल थे।

ग्रुप में मौजूद लोगों ने कारोबारी को निवेश का प्रशिक्षण दिया और एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराने को कहा। प्रारंभिक निवेश पर उन्हें थोड़े मुनाफे की राशि वापस दी गई ताकि विश्वास जम सके। इसके बाद महिला ने बार-बार निवेश बढ़ाने का दबाव बनाया और कारोबारी ने करीब 15 बार में अलग-अलग खातों में कुल 22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जब धीरपाल ने अपने मुनाफे और निवेश की पूरी राशि वापस लेने की कोशिश की, तो ठगों ने टैक्स और सर्विस चार्ज के नाम पर और पैसे भेजने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इनकार किया, तो महिला और ग्रुप के अन्य सदस्य अचानक संपर्क से गायब हो गए। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि मामले में ठगी के जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच की जा रही है। साथ ही व्हाट्सऐप नंबर और ऐप की तकनीकी जानकारी भी एकत्र की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निवेश से जुड़े किसी भी ऑनलाइन प्रस्ताव पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की पुष्टि जरूर करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें