Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने 35 करोड़ की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Noida cyber crime news, 35 crore fraud case, investment scam India,

Noida Crime: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने 35 करोड़ की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने देशभर में शेयर मार्केट निवेश के नाम पर की गई 35 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। रोहतक निवासी 40 वर्षीय सुधाकर गर्ग को इस बड़ी कार्रवाई में दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, सुधाकर गर्ग चाइनीज साइबर ठगों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और लगभग 12 करोड़ की ठगी में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी ने साइबर ठगी का जाल बनाया था। ठगी की रकम बैंक खातों और क्रिप्टो USDT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती थी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस रकम को निकाला जाता था। सुधाकर गर्ग के पांच बैंक खातों से देश के 37 राज्यों में शिकायतें दर्ज हुई हैं।

कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में ठगी के मामले सामने आए हैं। मुंबई और हैदराबाद पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सुधाकर गर्ग पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और दिल्ली, बेंगलुरु और हरियाणा में भी उसके खिलाफ केस चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले एक साल से साइबर ठगी में सक्रिय था। नोएडा साइबर क्राइम पुलिस अन्य साइबर ठगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा कि जांच जारी है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें