Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Crime: महिला ने लगाया ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Noida NCR News in Hindi

Noida Crime: महिला ने लगाया ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में एक महिला ने दूसरी महिला पर उसके पति को कथित रूप से ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये से अधिक की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिला ने न केवल उसके पति से लाखों रुपये लिए, बल्कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहती हैं और उनका विवाह 29 जनवरी 2025 को हुआ था। शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनके पति की पहचान भंगेल गांव की भट्टा कॉलोनी निवासी एक महिला से थी। आरोप है कि विवाह के बाद भी उक्त महिला उनके पति के संपर्क में रही और विभिन्न तरीकों से उन पर दबाव बनाकर पैसे लेती रही।

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद उनके पति ने करीब छह लाख रुपये आरोपी महिला को दिए। इसके बावजूद पैसों की मांग लगातार जारी रही। जब उन्हें इस बात पर संदेह हुआ तो वह 5 मई को अचानक अपने फ्लैट पर पहुंचीं। वहां उन्होंने अपने पति और आरोपी महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस घटना के बाद पति ने उनसे माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पति से रुपये देने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि आरोपी महिला उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और इसी कारण वह उसे पैसे देता रहा। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी महिला से संपर्क कर रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

शिकायत के मुताबिक, 28 सितंबर को जब पीड़िता किसी निजी कार्य से भंगेल गई थीं, तब आरोपी महिला अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पहुंच गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर पीड़िता को पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं।

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय थाने में शिकायत दी थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजी। शिकायत के आधार पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें