Noida Crime: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ₹3.26 करोड़ की ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार

Noida Crime: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ₹3.26 करोड़ की ठगी करने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बेहद शातिर साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक स्थानीय व्यक्ति से ₹3.26 करोड़ की धोखाधड़ी की। पुलिस ने इस कार्रवाई को 28 जून 2025 को अंजाम दिया और आरोपियों को नोएडा स्टेडियम के पास से दबोचा। इस मामले की शिकायत 12 जून 2025 को साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसमें पीड़ित व्यक्ति ने बताया था कि कुछ अज्ञात लोग खुद को “रेटफाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड” और “रेटफाइन इंडिया इक्विटी फंड” का प्रतिनिधि बताकर उससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संपर्क में आए। आरोपियों ने उसे बड़े मुनाफे का झांसा देकर कई चरणों में कुल ₹3.26 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने पेशेवर तरीके से एक पूरा नेटवर्क खड़ा कर रखा था। आरोपियों की पहचान पुनीत (गुरुग्राम निवासी), विजय चौधरी और हिमांशु के रूप में हुई है। आरोपी पुनीत ने अपना बैंक खाता हिमांशु को किराए पर दिया था, जिसमें 30 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन की गई। इसके बदले पुनीत को 97,000 रुपये कमीशन के रूप में दिए गए। विजय चौधरी ने हिमांशु से यह खाता लिया और इसका उपयोग धोखाधड़ी में किया गया। पुलिस को इन खातों से करीब ₹1 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली है, जिसकी विस्तृत जांच अभी जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ है और अन्य पीड़ितों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को टारगेट करते थे और फर्जी वेबसाइट व ऐप्स के माध्यम से उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करते थे। जब पीड़ित निवेश करता, तो उन्हें कुछ समय तक नकली लाभ दिखाया जाता और फिर संपर्क तोड़ दिया जाता। नोएडा साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग विवरणों के आधार पर और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img