Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida crime: इनामी गैंगस्टर दंपति समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करने वाला गिरोह बेनकाब

Noida crime: इनामी गैंगस्टर दंपति समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करने वाला गिरोह बेनकाब

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए इनामी गैंगस्टर दंपति समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे इस गिरोह के सरगना बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना, उसकी पत्नी सपना और उनके साथी शिवम को गुरुवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित था और लंबे समय से पुलिस को उनकी तलाश थी।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 130 मीटर रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों में घूम रहे तीन लोगों को रोका गया। पूछताछ और जांच के बाद उनकी पहचान गैंगस्टर बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना, उसकी पत्नी सपना और गिरोह के सदस्य शिवम के रूप में हुई। तीनों गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित भूपखेड़ी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक बिट्टू उर्फ प्रवेश कसाना इस गिरोह का सरगना है और उसके खिलाफ लूट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं उसकी पत्नी सपना और गिरोह के सदस्य शिवम पर 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने बताया कि बिट्टू का गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और अक्सर पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहता था।

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में कुल आठ सदस्य शामिल हैं, जिनमें बिट्टू की पत्नी भी सक्रिय भूमिका निभाती थी। गिरोह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। हाल ही में पुलिस ने गिरोह की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद से सभी सदस्य फरार चल रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुट गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधियों को बड़ा झटका लगा है और आने वाले दिनों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें