Noida Crime: नोएडा सेक्टर 62 की गोकुल धाम गौशाला के सेवकों ने सरकार की योजनाओं पर जताई नाराजगी

Noida Crime: नोएडा सेक्टर 62 की गोकुल धाम गौशाला के सेवकों ने सरकार की योजनाओं पर जताई नाराजगी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा सेक्टर 62 स्थित गोकुल धाम गौशाला के गौसेवकों ने सरकार की योजनाओं और रवैए को लेकर नाराजगी जाहिर की है। सेवकों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से गऊमाता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता या अनुदान नहीं दिया जा रहा है। गौसेवकों ने बताया कि इस गौशाला का संचालन पूरी तरह से गोकुल धाम गौशाला सेवा समिति के सदस्यों द्वारा स्वयं के संसाधनों और स्थानीय दानदाताओं की मदद से किया जा रहा है। यहां करीब 200 गायों का पालन-पोषण, खानपान और देखभाल की जाती है। सेवकों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और संसाधनों की सीमितता के चलते उन्हें गायों की देखभाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी वे अपनी श्रद्धा और सेवा भाव से पीछे नहीं हट रहे।

सेवकों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सहायता की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सरकार बड़े-बड़े मंचों से गायों के संरक्षण की बातें तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके ठीक उलट है। सेवकों ने अपील की है कि सरकार को ऐसी गौशालाओं की सुध लेनी चाहिए जो बिना किसी सरकारी सहायता के गऊमाता की सेवा में जुटी हैं। उन्होंने मांग की कि गौशाला को चारा, दवाइयों और रखरखाव के लिए नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि गौवंश की उचित सेवा हो सके और वे सुरक्षित रह सकें। इस मुद्दे को लेकर गौसेवकों में गहरा रोष है और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया, तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img