Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा थार केस में पुलिस का एक्शन तेज, थार गाड़ी कब्जे में, आरोपियों के लिए छापेमारी जारी

Noida Crime: नोएडा थार केस में पुलिस का एक्शन तेज, थार गाड़ी कब्जे में, आरोपियों के लिए छापेमारी जारी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-53 में दो युवकों के साथ मारपीट और उसके बाद जानबूझकर थार गाड़ी से टक्कर मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पुलिस ने एक्शन तेज करते हुए टक्कर मारने वाली थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी जारी है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया है।

वहीं, वायरल वीडियो और घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। अब इस केस में जानलेवा हमले की धारा (धारा 307) भी जोड़ दी गई है, जो दर्शाता है कि आरोपियों की मंशा पीड़ितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह की हिंसक और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

>>>>>>>>>>

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें