Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Crime: नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चेन समेत अवैध हथियार बरामद

Noida Crime: नोएडा में दो लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चेन समेत अवैध हथियार बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने छिनैती और चोरी की वारदातों में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, पीली धातु की दो टूटी हुई चेन, दो अवैध चाकू और नकदी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के पास से मकान का ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली जे आकार की लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी के अनुसार, पुलिस टीम मैनुअल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में जांच कर रही थी। इसी दौरान जैन पेट्रोल पंप, सेक्टर-54 के पास कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल से जा रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय विशाल उर्फ गोल्डी और 19 वर्षीय मोहित उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। विशाल उर्फ गोल्डी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है, जबकि मोहित उर्फ प्रिंस खिचड़ीपुर, दिल्ली का निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, पीली धातु की दो टूटी हुई चेन, दो अवैध चाकू और 15,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा मकान का ताला तोड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली जे आकार की लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस बरामद सामान के संबंध में भी जांच कर रही है कि वह किन वारदातों से जुड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विशाल उर्फ गोल्डी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग थानों में हत्या और लूट समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक मामलों और वर्तमान मामले के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में मुकदमा संख्या 499/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और 4/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुकदमा संख्या 494/2026 में भी बीएनएस की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा चोरी और छिनैती के सामान को कहां खपाया जाता था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें