Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: दुकान पर सामान लेने गए दो भाइयों को उस्तरा मारा, दुकानदार और साथियों पर केस दर्ज

Noida Crime: दुकान पर सामान लेने गए दो भाइयों को उस्तरा मारा, दुकानदार और साथियों पर केस दर्ज

नोएडा। नगलाचरणदास गांव में दुकान पर सामान लेने गए दो भाइयों की दुकानदार से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और उस्तरा मारकर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला मिर्जापुर के चरोनी गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई पंकज कुमार के साथ नोएडा के नगलाचरणदास गांव में किराये पर रहते हैं। 12 अगस्त को दोनों भाई सामान लेने के लिए प्रेमनाथ की दुकान पर गए थे।

सामान लेने को लेकर उनकी दुकान मालिक प्रेमनाथ और उसके बेटे विशाल से कहासुनी हो गई। इसी दौरान परचून की दुकान के सामने बाल काटने का काम करने वाला कृष्णा भी वहां पहुंच गया। शिकायत के मुताबिक कृष्णा भी दोनों भाइयों से बिना किसी कारण उलझने लगा।

नीरज कुमार का आरोप है कि जब दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया तो प्रेमनाथ, विशाल, कृष्णा और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने उस्तरा निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

घटना के बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें