Noida Crime: नोएडा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 लग्जरी वाहन और हथियार बरामद
रिपोर्ट: अमर सैनी
नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली एनसीआर में लगातार लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 लग्जरी चार पहिया वाहन, एक LED टीवी, इनवर्टर बैट्री और अवैध असलहा बरामद किया है।
डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि इस गिरोह ने पहले नोएडा के सेक्टर 27 में एक घर को निशाना बनाकर एक लग्जरी गाड़ी की चोरी की थी और फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरोह की गतिविधियों का खुलासा करते हुए इस बारे में और जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि इस गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं और यह गिरोह किस प्रकार से अपनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
नोएडा पुलिस की यह बड़ी सफलता वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने में एक अहम कदम साबित हो सकती है, और इसके बाद से इलाके में सुरक्षा के इंतजाम और भी कड़े किए जाएंगे।


