Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट, 10 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Noida NCR News in Hindi

Noida Crime: घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट, 10 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

नोएडा। सेक्टर-16 स्थित जेजे कॉलोनी में एक महिला और उसके बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के करीब दस महीने बाद फेज-1 थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता रानी देवी ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं और जेजे कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनका आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग पहले से ही उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 14 मार्च को होली के दिन उनके घर के सामने बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़ा बढ़ता देख वह और उनकी पड़ोसन रूबी चौहान बीच-बचाव कराने पहुंचीं।

पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान रंजिशन रोशन, आलोक, राजीव, बबीता, खुशी, मुस्कान और सरमन मौके पर पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर रानी देवी के बेटे अभिषेक और विवेक भी वहां पहुंच गए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और तीनों को बेरहमी से पीटा।

मारपीट में महिला और उसके दोनों बेटों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर तीनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए। पीड़िता ने इलाज कराने के बाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उस समय पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल चेतावनी देकर मामला शांत कराने की कोशिश की।

न्याय न मिलने पर पीड़िता को अदालत का सहारा लेना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश पर फेज-1 थाना पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें