Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime News: 100 से ज्यादा बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Noida Crime News: 100 से ज्यादा बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फेज-1 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 100 से ज्यादा बाइक और स्कूटी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, 8 चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी सेक्टर-8 स्थित एफ-95 के पास एक खाली प्लॉट से की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सूरज उर्फ चीढ़ा, अनिल कुमार उर्फ गोलू और सुशील मिश्रा उर्फ बाबा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी नोएडा के छिजारसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी पहले कॉलोनियों, सोसायटियों और फैक्ट्रियों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका मिलते ही बाइक और स्कूटी का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद आरोपी वाहनों को कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। बाद में इन वाहनों को बेहद सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल मोबाइल स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी करते थे। पुलिस द्वारा बरामद किए गए 17 वाहनों में से 9 वाहन ऐसे हैं, जिनके संबंध में नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना फेज-1, सेक्टर-63, इंदिरापुरम, गाजीपुर, कालिंदी कुंज, मंडावली और चाणक्यपुरी समेत कई इलाकों से चोरी की गई बाइक और स्कूटी शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरोह का मुख्य आरोपी सूरज उर्फ चीढ़ा एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में वाहन चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अन्य दोनों आरोपियों का भी लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी के वाहनों को किन-किन जगहों पर बेचा जाता था। साथ ही अन्य जनपदों की पुलिस को भी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भेजी गई है।

नोएडा पुलिस का कहना है कि गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद वाहन चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें