Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Crime: नोएडा में बच्चे और परिवार पर पड़ोसियों का हमला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida Crime: नोएडा में बच्चे और परिवार पर पड़ोसियों का हमला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डिवाइन ग्रेस सोसाइटी में जन्मदिन मनाने गए बच्चे के साथ मारपीट, दादा और मां भी बुरी तरह घायल
नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र की डिवाइन ग्रेस सोसाइटी में रहने वाले एक परिवार के साथ हिंसक घटना ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। घटना में पहले एक बच्चे के साथ मारपीट की गई, और जब परिवार शिकायत करने गया तो आरोपियों ने उसके दादा और मां के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दंपति समेत चार नाबालिगोंके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सोसाइटी की निवासी अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को उनके बेटे का जन्मदिन था। उनका 10 वर्षीय बेटा दोस्तों को जन्मदिन के लिए बुलाने गया था। इसी दौरान पड़ोसी सुभाष के 13 वर्षीय बेटे और उसके साथी बच्चों ने मिलकर अनीता के बेटे के साथ मारपीट की।

जब अनीता अपनी शिकायत लेकर अपने ससुर के साथ आरोपी के घर गईं, तो आरोपियों ने महिला और उनके ससुर के साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान सोसाइटी के अन्य लोग बीच-बचाव कर परिवार को बचाने में सफल हुए।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दंपति समेत चार नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पड़ोसियों के बीच तनाव और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें