Noida Crime: भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 16 फोन बरामद

Noida Crime: भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 16 फोन बरामद

नोएडा। फेज-2 थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और साप्ताहिक बाजारों में मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले के चौकी गांव निवासी सत्यम राय के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नोएडा के सलारपुर गांव में किराये पर रह रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखता था। मौका मिलते ही वह उनके महंगे मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो जाता था। यदि कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता तो वह चाकू दिखाकर डराता-धमकाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन कम कीमत पर बेच देता था और उनसे मिलने वाले पैसों से अपने खर्च और शौक पूरे करता था। उसके खिलाफ नोएडा के सेक्टर-113, इकोटेक-3 और फेज-3 थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सेक्टर-113 थाने का गैंगस्टर भी घोषित है।

पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और चोरी के मोबाइल खरीदने वाले लोगों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img