Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: किराएदारों के कमरों से मोबाइल-लैपटॉप चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार; 24 मोबाइल बरामद

Noida Crime: किराएदारों के कमरों से मोबाइल-लैपटॉप चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार; 24 मोबाइल बरामद

नोएडा। किराए के मकानों में रहने वाले लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का सेक्टर-63 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 24 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो अवैध चाकू, सात छोटे धारदार चाकू और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

एडीसीपी स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिक्कू राजकुमार (20), राजा भास्कर (19), रिषभ (19) और श्याम साहू (28) के रूप में हुई है। चारों आरोपी चोटपुर कॉलोनी में रह रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य ऐसे मकानों और इलाकों की रेकी करते थे, जहां बड़ी संख्या में किराएदार रहते हैं। रेकी के दौरान आरोपी मकान में आने-जाने वाले लोगों और कमरों की स्थिति पर नजर रखते थे। मौका मिलने पर गिरोह के सदस्य एक साथ मकान में घुस जाते थे।

आरोप है कि खुले मिले कमरों में रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर आरोपी मौके से निकल जाते थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खासतौर पर ऐसे सामान को निशाना बनाते थे, जिसे आसानी से अपने साथ ले जाया और बाद में बेचा जा सके।

पुलिस के मुताबिक, चोरी के कई मोबाइल फोन इकट्ठा होने के बाद आरोपी उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच देते थे। मोबाइल बेचने से मिलने वाली रकम को चारों आरोपी आपस में बांट लेते थे। पुलिस का दावा है कि इस रकम को आरोपी अपने निजी खर्च और मौज-मस्ती में इस्तेमाल करते थे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू और सात छोटे धारदार चाकू भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इन चाकुओं को लोगों को डराने और धमकाने के लिए अपने पास रखते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP75AQ4105 भी बरामद की है, जिसे चोरी का बताया गया है। इसके अलावा 24 मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

सेक्टर-63 थाना पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और बाइक को संबंधित चोरी की घटनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें