Noida Crime: 50 हजार का इनामी जमीन धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Noida Crime: 50 हजार का इनामी जमीन धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

नोएडा के जेवर क्षेत्र में जमीन से जुड़े बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जेवर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को दबोचा गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े गिरोह के कई अहम राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला 7 मई 2024 का है, जब दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने जेवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार किए और उसकी पहचान का दुरुपयोग करते हुए किसी अन्य व्यक्ति को उसके नाम पर खड़ा कर दिया। इसके बाद खुद को जमीन का असली मालिक बताकर आरोपियों ने गौतमबुद्धनगर जिले की जेवर तहसील के ग्राम अमरपुर पालका स्थित भूमि का धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया।
शिकायत के आधार पर जेवर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस के सामने अलवर जिले के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के टपूकड़ा थाना इलाके में रहने वाले गुरदीप सिंह का नाम सामने आया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुरदीप सिंह इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य साजिशकर्ता है। जमीन की बिक्री के बाद आरोपी ने अपने और अपने साथियों के खातों से तुरंत धनराशि निकाल ली थी, ताकि लेनदेन का कोई सुराग न मिल सके।
घटना के बाद से ही गुरदीप सिंह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। अदालत द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे और बीएनएसएस की धारा 84 और 85 के तहत भी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी जेवर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टप्पल रोड स्थित कैलाश अस्पताल के पास से गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस जमीन धोखाधड़ी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img