राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Crime: भोजन न बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Noida Crime: भोजन न बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार भोजन न बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि चिटहेरा गांव निवासी मोहित और कविता ने करीब दस वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे और परिवारों की असहमति के कारण गांव छोड़कर जारचा रोड क्षेत्र में रहने लगे थे। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलवार रात मोहित और कविता के बीच भोजन न बनाने को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और गुरुवार सुबह नवीन मंडी के पास से आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर भी अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार दोनों शराब का सेवन करते थे और इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button