Noida Crime: मारपीट मामले में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार

Noida Crime: मारपीट मामले में वांछित पिता-पुत्र गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-142 क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को बुद्ध तिराहे के पास एक्सप्रेसवे किनारे से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह (42) और उसके पुत्र विनीत (19) निवासी गांव शहदरा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

इस मामले में नरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 7 फरवरी 2026 की शाम वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनकी बहनें रीना और सविता तथा जीजा भी वहां आए हुए थे। इसी दौरान आरोपी वीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर मामला बढ़ गया और आरोपियों ने नरेंद्र, उसकी बहनों और जीजा के साथ मारपीट कर दी, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img