Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: हनीट्रैप में फंसाकर किसान से साढ़े पांच लाख ठगे, तीन गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Noida Crime: हनीट्रैप में फंसाकर किसान से साढ़े पांच लाख ठगे, तीन गिरफ्तार

नोएडा। कासना पुलिस ने एक जटिल हनीट्रैप मामले का खुलासा करते हुए दो सगी बहनों और उनके साथी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों ने खेड़ी भनोता गांव के किसान विकल सिंह को फंसाकर कुल साढ़े पांच लाख रुपये ठगे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

घटना की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई, जब पीड़ित के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली लड़की ने अपनी मोहब्बत का इजहार किया और धीरे-धीरे पीड़ित को प्रेम जाल में फंसाने लगी। इसके साथ ही एक और लड़की ने सहेली बनकर उससे बात करनी शुरू की। जांच में पता चला कि इन दोनों लड़कियों का नाम विनिशा और खुशी है।

पीड़ित ने बताया कि दोनों लड़कियों ने उसे विश्वास में लेकर ऑनलाइन अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उन्होंने शादी का झांसा देकर गोवा घूमने का प्रलोभन दिया। शादी और यात्रा का बहाना बनाकर उन्होंने पीड़ित को कासना स्थित एक पार्क में पांच लाख रुपये लाने के लिए कहा। जब पीड़ित पैसे लेकर वहां पहुंचा, तो आरोपी लड़कियों के दो साथी मौके पर आए और उसने पीड़ित से सारे पैसे छीन लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी, तो उसके स्क्रीनशॉट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को सूचित किया। कासना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी विनिशा, खुशी और उनके दोस्त दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि विनिशा और खुशी दोनों सगी बहनें हैं और कासना में रहती हैं। दीपांशु मूंज खेड़ा गांव, दनकौर का निवासी है। तीनों ने अपने एक साथी अजय के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या ऑनलाइन दोस्ती के मामले में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें