Noida Crime: नोएडा फेस-1 में पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा फेस-1 में पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के फेस-1 थाना क्षेत्र में आज पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। चिल्ला बॉर्डर के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल सवार को रुकने का संकेत दिया, लेकिन बदमाश मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा किया और मोटरसाइकिल फिसलने के बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश की पहचान साजिद के रूप में हुई, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक चोरी की मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोटरसाइकिल की पहचान की गई, जो नोएडा फेस-1 क्षेत्र से कुछ महीने पहले चोरी हुई थी। साजिद के खिलाफ दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि उसने कई अन्य लूट और चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और आगे की जांच जारी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img