Noida Crime: घरेलू सहायिका पर मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठी चोरी करने का आरोप, मोबाइल बंद कर हुई गायब

Noida Crime: घरेलू सहायिका पर मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठी चोरी करने का आरोप, मोबाइल बंद कर हुई गायब

नोएडा। सेक्टर-40 में एक घर से गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार ने घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका पर चोरी का शक जताया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी घरेलू सहायिका नजमा परवीन रोजाना की तरह घर पर झाड़ू-पोंछा करने आई थी। आरोप है कि सुबह करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच वह काम अधूरा छोड़कर यह कहकर घर से चली गई कि उसे अपने पति से मिलने जाना है।

उस समय राजेंद्र शर्मा की पत्नी डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए सेक्टर-71 गई हुई थीं। जब वह वापस घर लौटीं तो उन्होंने अपने गहने देखे। इस दौरान मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठी गायब मिली। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर के अलग-अलग हिस्सों में गहनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

राजेंद्र शर्मा ने घरेलू सहायिका नजमा परवीन पर गहने चोरी करने का शक जताते हुए सेक्टर-39 थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के बाद से घरेलू सहायिका का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच करने के साथ महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img