Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में 52 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Noida Crime
Noida Crime: नोएडा में 52 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में 52 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने 52 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने का भय दिखाकर यह ठगी की थी। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित से आरोपी ने फर्जी तरीके से खुद को ट्राई का अधिकारी बताया और सुप्रीम कोर्ट में चल रही एक मनी लॉन्ड्रिंग जांच का डर दिखाकर उससे स्काई ऐप के माध्यम से डिजिटल कस्टडी में लिया। इसके बाद आरोपी ने फर्जी बैंक खातों में 52 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने यह रकम कैश और लोन लेकर दी थी। ठगी की पूरी रकम को आरबीआई के “सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट” का हिस्सा बताया गया था, जो पूरी तरह से फर्जी निकला।

पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते से 2 लाख 59 हजार रुपए को फ्रीज कर दिया है और पीड़ित को जल्द ही यह राशि वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में आरोपी के साथी की तलाश भी जारी है साइबर क्राइम पुलिस ने नागरिकों को चेताया है कि किसी भी सरकारी एजेंसी, आरबीआई, या अदालत के नाम पर डिजिटल अरेस्ट या मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फोन पर डराने वाले फर्जी कॉल्स से सावधान रहें। किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *