Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद

Noida Crime: सेंट्रल नोएडा में बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती रात सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान रिजवान उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

पुलिस एटीएस चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक व्यक्ति एफजेड-5 मोटरसाइकिल पर पर्थला की तरफ से आता दिखा। रुकने के इशारे के बावजूद वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन मोटरसाइकिल डिसबैलेंस होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

बरामदगी और पूछताछ

घायल बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, .315 बोर के कारतूस, और 5,000 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि उसने विजय नगर, गाजियाबाद में एक चेन लूटकर बेची थी, जिससे उसे यह पैसा मिला।

आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में पता चला कि बदमाश के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में लूट, डकैती, और हत्या के प्रयास के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। चोरी की गई मोटरसाइकिल पर पहले से ही थाना सेक्टर-63 में मामला दर्ज है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और मामले की जांच जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img