Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में फिर सनसनी: सेक्टर-34 के नाले में मिली कपड़ों में लिपटी हड्डियां, फोरेंसिक जांच जारी

Noida Crime: नोएडा में फिर सनसनी: सेक्टर-34 के नाले में मिली कपड़ों में लिपटी हड्डियां, फोरेंसिक जांच जारी

नोएडा में एक बार फिर से भय और रहस्य का माहौल बन गया है। गुरुवार को सेक्टर-34 के नाले में कपड़ों में लिपटी हुई हड्डियां मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले के पास संदिग्ध वस्तु देखी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से कपड़े में लिपटी हड्डियों को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने हड्डियों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए सौंप दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हड्डियां मानव की हैं या किसी पशु की, लेकिन प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह किसी व्यक्ति का कंकाल हो सकता है।

इस घटना ने पिछले हफ्ते की उस सनसनी को फिर से ताज़ा कर दिया है जब सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-98 में एक महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। उस मामले में भी अब तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने नाले के आसपास से नमूने जुटाए हैं और कपड़ों को भी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि हड्डियों की उम्र, लिंग और पहचान का पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

नोएडा पुलिस ने आसपास के इलाकों में लापता लोगों की रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, सेक्टर-34 और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हड्डियां नाले में कैसे और कब फेंकी गईं।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके की सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जाए, क्योंकि लगातार मिल रहे शव और हड्डियों के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हड्डियां मानव की हैं या नहीं और उनकी उम्र कितनी है। जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि हर संभव कोण से मामले की तहकीकात की जा रही है। व्यक्ति मामला

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें