Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सैक्टर 24 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोरी और लूट के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया जबकि दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तीनों बदमाश बेहद शातिर हैं और हाल ही में सैक्टर 12 और सैक्टर 20 में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लाखों रुपये के जेवरात, दो लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और एक लग्ज़री कार बरामद की है, जो चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल की जा रही थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह पंजाब की जेल में आपस में मिला था, जहां इन्होंने चोरी और लूट की बड़ी योजना बनाई थी। जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में लगातार रेकी कर सुनसान मकानों को निशाना बनाना शुरू किया।

इस गिरोह का सरगना संजीव कुमार यादव उर्फ फौजी है, जिस पर लूट और चोरी के 31 मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो अन्य साथियों पर भी दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में लूट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अत्यंत योजनाबद्ध तरीके से काम करता था—पहले इलाके में कई दिन तक रेकी करता और फिर सुनसान समय में मकानों में घुसकर बड़ी चोरी को अंजाम देता था।

पूरे मामले का खुलासा एडीसीपी सुमित शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए किया। उन्होंने बताया कि यह गिरोह एक लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इनके पकड़े जाने से दर्जनों चोरी और लूट के मामलों का खुलासा हुआ है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img