Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Construction Accident: सेक्टर-142 हादसा: पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना, कोई शिकायत दर्ज नहीं

Noida Construction Accident: सेक्टर-142 हादसा पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना, कोई शिकायत दर्ज नहीं

नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में रविवार को निर्माणाधीन इमारत में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर मृतक कामगारों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजन दोनों शवों को उनके पैतृक गांव लेकर चले गए। समझौते के चलते परिजनों की ओर से इस मामले में किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-142 में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत में शटरिंग टूटने से नौवीं मंजिल से गिरकर दो कामगारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई थी। कोतवाली सेक्टर-142 पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर न दिए जाने के कारण फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

सहायक श्रम आयुक्त सुयश पांडे ने बताया कि घटना के तुरंत बाद विभाग की टीम ने मौके पर जांच की थी। निर्माण कार्य करा रही कंपनी की ओर से प्रत्येक मृतक कामगार के परिजन को मौके पर ही एक-एक लाख रुपये का चेक दिलवाया गया। इसके अलावा बिल्डर द्वारा 30 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि श्रम विभाग के खाते में जमा कराई गई है, जिसे आगे चलकर मृतकों के परिजनों को प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभाग की ओर से भी प्रत्येक मृतक के परिवार को 1.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हादसे में घायल हुए कामगार के इलाज की जिम्मेदारी भी बिल्डर द्वारा उठाई जा रही है। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण संबंधी सुरक्षा मानकों और संभावित लापरवाही की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इस हादसे में बांका बिहार निवासी 45 वर्षीय मंटू सिंह और झारखंड के दुमका निवासी 24 वर्षीय शीबू की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त मंटू का भाई मिथुन भी ऊंचाई से गिर गया था, लेकिन ग्रीन नेट में फंस जाने के कारण उसकी जान बच गई। गंभीर रूप से घायल मिथुन को इलाज के लिए सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब पहले से बेहतर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर निर्माणाधीन साइटों पर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें