Noida Congress: मतदाता सूची सत्यापन अभियान में जुटी कांग्रेस, 40 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा

Noida Congress: मतदाता सूची सत्यापन अभियान में जुटी कांग्रेस, 40 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा

नोएडा। कांग्रेस पार्टी ने मतदाता सूचियों के सत्यापन अभियान को तेज करते हुए दावा किया है कि जिले में लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को बिसरख गांव स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और मतदाता सत्यापन अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। बैठक की शुरुआत किसान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद चल रहे मतदाता सूची सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि ब्लॉक, बूथ, नगर और वार्ड स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूचियों के सत्यापन में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 40 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारी और बूथ स्तर के पदाधिकारियों से जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। साथ ही मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया।

दीपक भाटी ने कहा कि मजबूत संगठन और मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क ही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को सुनने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर मतदाता सत्यापन अभियान पूरा करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, रिजवान चौधरी, नीरज लोहिया, महाराज सिंह नागर, हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दुष्यंत नगर, सतीश शर्मा, विजय नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img