Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज

Noida: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नोएडा का दौरा करेंगे, जहां वह जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति और संचालन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय से थोड़ा परिवर्तित किया गया है। अब वह सीधे एयरपोर्ट साइट पर जाकर निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और तकनीकी तैयारियों का जायजा लेंगे तथा अधिकारियों से विस्तृत प्रेजेंटेशन लेंगे। इसके बाद वह सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है। नोएडा पुलिस, जिला प्रशासन, प्राधिकरण और CISF की टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। बुधवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री एयरपोर्ट की मौजूदा प्रगति, रनवे व टर्मिनल भवन की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं, एयरलाइन संचालन योजना, यात्री हैंडलिंग क्षमता और उद्घाटन कार्यक्रम की रूपरेखा पर फीडबैक लेंगे। एयरपोर्ट पर हेलीपैड निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का आगमन सुचारू तरीके से संपन्न हो सके। नोएडा विकास प्राधिकरण के अभियंताओं और अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। शहर में कुछ प्रमुख मार्गों पर अस्थायी रूप से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करते हुए सहयोग करें।

मुख्यमंत्री का यह दौरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों में तेजी और उद्घाटन तिथि की घोषणा के संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि एयरोड्रम लाइसेंस मिलते ही उद्घाटन की तारीख जल्द घोषित की जा सकती है। यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास, रोजगार और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक भूमिका निभाने जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें