Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: वेदवन पार्क के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव संभव, CEO आज देंगे निर्णय

Noida: वेदवन पार्क के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव संभव, CEO आज देंगे निर्णय

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क के टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। नोएडा अथॉरिटी का गार्डन डिपार्टमेंट पार्क के खुले और बंद होने के समय को सर्दियों के अनुरूप बदलने का प्रस्ताव तैयार कर चुका है, जिस पर सोमवार को अथॉरिटी के CEO डॉ. लोकेश एम अंतिम फैसला लेंगे। यह प्रस्ताव गार्डन डिपार्टमेंट-II द्वारा तैयार किया गया है और फिलहाल समीक्षा के चरण में है।

सेंट्रल नोएडा के सेक्टर 76, 77, 78, 79 और आसपास की सोसायटियों के निवासियों ने लगातार मांग उठाई है कि सर्दियों में दोपहर के समय धूप के दौरान पार्क को खुला रखा जाए। वर्तमान में पार्क दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहता है, जबकि इसी समय सबसे बेहतर मौसम का लाभ लोग लेना चाहते हैं। स्थानिय निवासी का कहना है कि रात 9 बजे तक पार्क खुला रहने के बावजूद ठंड की वजह से लोग पार्क का उपयोग नहीं कर पाते, जिससे आम जनता और अथॉरिटी दोनों का नुकसान होता है।

निवासियों की मांग

सेक्टर-77 की सिविटेक सोसायटी के निवासी वैभव ने IGRS के माध्यम से इंटरनेट पर शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि सर्दियों में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप रहती है, इसलिए इस समय को पार्क उपयोग के लिए खोला जाए। उन्होंने कहा कि बुज़ुर्ग, बच्चे और महिलाएं धूप पसंद करती हैं और पार्क के बंद रहने से वे इसका लाभ नहीं उठा पा रहे।

गार्डन डिपार्टमेंट का तर्क

गार्डन डिपार्टमेंट का कहना है कि सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक लेज़र लाइट एंड साउंड शो चलते हैं। इसके अलावा पार्क को दोपहर में सफाई और मेंटेनेंस के लिए बंद करना आवश्यक है, इसलिए शेड्यूल व्यावहारिक रूप से बनाया गया है।

पार्क का विशेष महत्व

अथॉरिटी के पार्क डायरेक्टर आनंद मोहन सिंह ने बताया कि वेदवन पार्क भारत का पहला वैदिक थीम पार्क है, जिसमें लेज़र शो के माध्यम से वेदों, ऋषियों और वैदिक संस्कृति की जानकारी दी जाती है। पार्क में बरगद और नीम जैसे धार्मिक व औषधीय महत्व के पेड़ भी लगाए गए हैं, जिन्हें सात ऋषियों के नाम पर विकसित किया गया है। शाम का लेज़र शो लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है, जो ज्ञान और मनोरंजन दोनों से भरपूर है।

जल्द हो सकता है बदलाव

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पार्क की सुविधाएं आम जनता के लिए हैं और इसलिए लोगों की मांग को गंभीरता से लिया गया है। यदि प्रस्ताव मंजूर होता है, तो सर्दियों में वेदवन पार्क के समय में बदलाव लागू किए जाएंगे, जिससे लोगों को अधिक समय तक पार्क का उपयोग करने का अवसर मिलेगा और अथॉरिटी को भी राजस्व लाभ होगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें