Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Car Accident: नोएडा में इनोवा ने टाटा बोल्ट कार को टक्कर मारी, चालक की मौत

Noida Car Accident: नोएडा में इनोवा ने टाटा बोल्ट कार को टक्कर मारी, चालक की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के सामने तेज रफ्तार इनोवा कार ने पीछे से टाटा बोल्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा बोल्ट कार के चालक विक्रांत सिरोही (31), निवासी यमुना विहार, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की वजह, अचानक लेन बदलना

पुलिस जांच में पता चला कि विक्रांत सिरोही परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे और स्पेन की एक कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को वह काम के सिलसिले में जीटा-1 आए थे और रविवार देर रात कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के सामने करीब 3:30 बजे सड़क हादसा हुआ।

जांच में सामने आया कि टाटा बोल्ट कार के चालक ने दायीं लेन से अचानक बायीं लेन में प्रवेश किया। पीछे तेज़ रफ्तार में आ रही इनोवा कार चालक टाटा बोल्ट को नहीं रोक सका और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि टाटा बोल्ट का बोनट और अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, इनोवा कार का एयरबैग खुलने के कारण उसका चालक बाल-बाल बच गया।

परिवार ने बताया कि विक्रांत सिरोही रविवार को अपने काम के सिलसिले से स्पेन जाने वाले थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, इनोवा कार को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच जारी है।

यह हादसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार कारों की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें