Noida Car Accident: नोएडा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 4 की दर्दनाक मौत

Noida Car Accident: नोएडा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 4 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 के पास हुए एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ और पीड़ित दिल्ली के न्यू कोंडली के निवासी थे। ADCP जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने हादसे में घायल हुए दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी उत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तम ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को वह अपने दोस्तों मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के साथ नोएडा आए थे तथा वापस दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कार को हिमांशु चला रहा था, तभी रास्ते में सेक्टर-11 स्थित एच ब्लॉक में एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उत्तम के चारों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता उत्तम का अभी मेट्रो अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और ट्रैक्टर चालक पर ही लापरवाही बरतने का आरोप है।

थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत रात 2 बजे एक ऑल्टो कार डीएल 7 सीएन 8520 से मोहित पुत्र शंकर लाल निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, मनीष पुत्र किशन सिंह निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, बिट्टू पुत्र हरीश निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली और उत्तम पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी न्यू कुंडली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली उक्त पांचो व्यक्ति खाना खाने के लिए नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिसमें मोहित, विशाल, हिमांशु उर्फ बिट्टू, मनीष की मौत हो गई जबकि गाड़ी में बैठे उत्तम को चोटें आई हैं। उत्तम का इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img