Noida Builder Scam: उन्नति फारचून होल्डिंग के सीएमडी समेत 10 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Noida Builder Scam: उन्नति फारचून होल्डिंग के सीएमडी समेत 10 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

नोएडा। रियल एस्टेट सेक्टर में एक और बड़ा धोखाधड़ी मामला सामने आया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उन्नति फारचून होल्डिंग बिल्डर कंपनी के सीएमडी, डायरेक्टर और एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और मामला अदालत तक पहुंच गया।

सामग्री सप्लाई के बदले फ्लैट, पर निकला पहले से बिका हुआ
शिकायतकर्ता विजेंद्र, जिनका नोएडा सेक्टर-126 स्थित बख्तावरपुर गांव में बिल्डिंग मटेरियल का ऑफिस है, ने बताया कि उनकी फर्म ‘ओम ट्रेडर्स’ के नाम से पंजीकृत है, जो उनकी पत्नी अंजू कुमारी के नाम पर है। विजेंद्र ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने सेक्टर-128 स्थित उन्नति फारचून होल्डिंग के “द अरन्या” प्रोजेक्ट में निर्माण सामग्री की आपूर्ति की थी, जिसका कुल बिल ₹54.97 लाख था। बिल्डर ने भुगतान टालते हुए दिसंबर 2018 में पैसे के बदले 1256 वर्ग फीट का एक फ्लैट आवंटित कर दिया। कब्जा मिलने के बाद विजेंद्र दंपती फ्लैट में रहने लगे, लेकिन बाद में पता चला कि यह फ्लैट पहले ही रचना जैन नाम की महिला को बेचा जा चुका था।

धमकी और चेक बाउंस के बाद कोर्ट ने दिया आदेश
जब विजेंद्र दंपती ने बिल्डर से इस बारे में जानकारी ली, तो बिल्डर के कर्मचारियों ने न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद कंपनी ने मामला शांत कराने के लिए बीएसबी फाइनेंस नामक फर्म के माध्यम से 18-18 लाख रुपये के तीन चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। परेशान होकर विजेंद्र ने पुलिस से शिकायत की, पर कार्रवाई न होते देख कोर्ट का रुख किया। अदालत के आदेश पर अब सीएमडी अनिल मिठास, शशांक पाठक, राजेश कुमार पाठक, हिमांशु पाठक, शैलेंद्र प्रताप शर्मा, अंकित पाठक, रेखा रानी, संदीप कुमार त्यागी, रामेश्वर दयाल त्यागी और संजय लाल डलवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img