Noida bomb threat: नोएडा के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से फैली अफरा-तफरी, जांच में हॉक्स कॉल की आशंका

Noida bomb threat: नोएडा के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से फैली अफरा-तफरी, जांच में हॉक्स कॉल की आशंका

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया जब दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और बिना समय गंवाए संबंधित स्कूल परिसरों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल के हर कोने की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया। पुलिस प्रशासन ने पैरेंट्स से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक न करें, क्योंकि सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इससे पहले भी नोएडा के कई स्कूलों, मेट्रो स्टेशनों और मॉल को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं। इसी कड़ी में ATS के साथ मिलकर नोएडा के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख मेट्रो स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जांच अभियान चलाया गया। नोएडा पुलिस के जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि अब तक की जांच में किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक के संकेत नहीं मिले हैं और प्राथमिक तौर पर यह मामला हॉक्स कॉल प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर एंगल से जांच जारी है।

पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके पीछे की मंशा जानने के लिए साइबर सेल की मदद भी ले रही है। प्रशासन का कहना है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और आम लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img