Noida Bike Theft: नोएडा पुलिस ने दोपहिया चोरी का सक्रिय गैंग पकड़ा, तीन गिरफ्तार, नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद

Noida Bike Theft: नोएडा पुलिस ने दोपहिया चोरी का सक्रिय गैंग पकड़ा, तीन गिरफ्तार, नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से नौ चोरी की बाइक, दो स्कूटी और दो चाकू बरामद किए गए। गैंग नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में सक्रिय था और कई थानों में दर्ज आपराधिक मुकदमों में वांछित था।

एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ गैंग के सदस्य सुपरकास्ट के पास कच्ची सड़क पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपी—विनय उर्फ छोटा राजा, विपिन उर्फ कलुआ और सुमित उर्फ नेपाली—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी एनसीआर के विभिन्न इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी कर फर्जी नंबर लगाकर बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नौ बाइक और दो स्कूटी बरामद की गईं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस और एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं। बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर संबंधित थानों की एफआईआर से मिलान किया जा रहा है।

विनय उर्फ छोटा राजा के खिलाफ बादलपुर, बिसरख, साउथ ईस्ट दिल्ली और गाजियाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। विपिन उर्फ कलुआ पर क्रासिंग रिपब्लिक बिसरख, दिल्ली और गाजियाबाद में मामले दर्ज हैं। तीसरा आरोपी सुमित उर्फ नेपाली भी कई चोरी के मामलों में वांछित था। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक कार्रवाई की गई।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img