Noida: 100 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

Noida: 100 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा एसटीएफ ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी प्रोफाइल और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे होम लोन और पर्सनल लोन लेकर करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है। एसटीएफ ने अब तक 220 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

एसटीएफ एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह फर्जी आधार, पैन और अन्य दस्तावेज तैयार करता था। इन नकली कागजातों से आरोपियों ने फ्लैट और मकानों पर लोन लिया और फिर गायब हो गए। गिरोह चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बिल्डरों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए फंडिंग कर रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामकुमार (गाजियाबाद), नितिन जैन (दिल्ली), मो. वसी (झारखंड, हाल नोएडा), शमशाद आलम (बिहार), इंद्रकुमार कर्माकर (गुरुग्राम), अनुज यादव (गाजियाबाद), अशोक कुमार उर्फ दीपक जैन उर्फ रिंकी (दिल्ली) और ताहिर हुसैन (संभल) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसमें 126 पासबुक और चेकबुक, 170 डेबिट कार्ड, 45 आधार कार्ड, 27 पैन कार्ड, 15 आईडी कार्ड और 5 निर्वाचन आयोग के पहचान पत्र शामिल हैं। इसके अलावा 26 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 गाड़ियां और कई होम व पर्सनल लोन से जुड़े दस्तावेज और रजिस्ट्रियां भी बरामद हुई हैं। एसटीएफ ने गिरोह के अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img