Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Authority Action: नोएडा में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, वेस्ट कलेक्शन एजेंसी पर 25 लाख का जुर्माना

Noida Authority Action: नोएडा में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, वेस्ट कलेक्शन एजेंसी पर 25 लाख का जुर्माना

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण और निर्माण एवं रखरखाव कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों और लापरवाही को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में दोनों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी और पुष्पराज सिंह के अलावा सभी विशेष कार्याधिकारी तथा सिविल और विद्युत-यांत्रिकी विभाग के महाप्रबंधक मौजूद रहे।

शहर में कई स्थानों पर कूड़ा समय से नहीं उठाए जाने और जगह-जगह कचरा जमा मिलने पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने वाली एजेंसी मैसर्स एजी इन्वायरो पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा सेक्टर-19 शनि बाजार के खाली भूखंड में हॉर्टिकल्चर वेस्ट मिलने पर संबंधित उद्यान संविदाकार संस्था पर 5 लाख रुपये और निठारी रोड पर कूड़ा पाए जाने पर संबंधित संस्था पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

सेक्टर-19 और ग्राम निठारी में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर संबंधित उद्यान निरीक्षकों और सहायक निदेशक उद्यान का एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है। संबंधित उद्यान सुपरवाइजर की सेवा समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सेक्टर-43 में सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक के एक सप्ताह के वेतन में कटौती और सफाई सुपरवाइजर का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं सेक्टर-27 में गंदगी पाए जाने पर संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई।

बैठक में अवैध निर्माण के मामलों को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। ग्राम बरौला और सेक्टर-138/140 में चल रहे अवैध निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर रुकवाने और संबंधित निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए। इन मामलों में लापरवाही के लिए संबंधित अवर अभियंताओं और सुपरवाइजरों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों की मरम्मत और रिसर्फेसिंग के लिए 20 अक्टूबर 2026 की समयसीमा निर्धारित की गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद भी सड़क मरम्मत का काम लंबित मिला तो संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सेक्टर-145 पुश्ता मार्ग, ग्राम सलारपुर के पीछे एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के नीचे से गुजरने वाले पुश्ता मार्ग और सेक्टर-71 अंडरपास से हिंडन पुल तक एमपी-3 मार्ग की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति को लेकर भी अधिकारियों को समयसीमा दी गई है। सभी शौचालयों को 15 अक्टूबर 2026 तक सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित प्रबंधकों को इसकी पुष्टि का प्रमाण पत्र भी देना होगा। निर्धारित समय तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

एमपी-3 मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर अनधिकृत वेंडिंग की समस्या को देखते हुए अगले एक महीने तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अवैध वेंडिंग जोन की पहचान कर अनधिकृत वेंडर्स को हटाया जाएगा। जरूरत के अनुसार उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की बात भी कही गई है। अभियान की अवधि के बाद किसी क्षेत्र में अवैध वेंडर्स मिलने पर संबंधित वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सेक्टर-121 के सामने हिंडन पुश्ता पर कबाड़ियों द्वारा फैलाए गए कचरे की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने और आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें