Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण पर हंगामा: अनशनरत नागा साधुओं का ’51 कलश’ से स्नान, अफसरों से तीखी तकरार

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण पर हंगामा: अनशनरत नागा साधुओं का ’51 कलश’ से स्नान, अफसरों से तीखी तकरार

नोएडा। गौ माता को रहने की जगह और गौचर भूमि की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से नोएडा प्राधिकरण के सामने अनशन पर बैठे नागा साधु माधव गिरी ’गाय वाले बाबा’ और उनके समर्थकों ने आज एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्रोचारण के साथ 51 कलश से स्नान किया और प्राधिकरण के अफसरों की सद्बुद्धि की कामना की। इस स्नान से पूर्व नागा साधुओं और गौ भक्तों ने प्राधिकरण की परिक्रमा की, और इस दौरान जोरदार प्राधिकरण विरोधी नारे भी लगाए।

प्राधिकरण अधिकारियों से तकरार
धरना स्थल पर पहुंचे नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल से खाली करने की मांग की। इस पर नागा साधुओं और गौ भक्तों ने उनका विरोध किया और डीजीएम विजय रावल से तीखी बहस भी की। रावल ने आरोप लगाया कि अनशन स्थल और ग्रीन बेल्ट की जमीन पर साधुओं ने कब्जा कर लिया है, जबकि माधव गिरी महाराज ने इन आरोपों को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी जमीन पर कब्जा करना नहीं था, बल्कि वे सिर्फ गौ-सेवा और गौचर भूमि की मांग कर रहे हैं।

माधव गिरी ने यह भी कहा कि प्राधिकरण ने उनके लिए कोई सुविधाएं नहीं दी हैं, और अगर उन्हें यहां से जबरन हटाया गया, तो वे आत्मदाह करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने गौ-चर भूमि को बिल्डरों को बेच दिया है और वहां 5 प्रतिशत प्लॉट काट दिए गए हैं।

गौ-सेवा की मांग और विवाद
इस दौरान माधव गिरी ’गाय वाले बाबा’ ने आरोप लगाया कि गौचर भूमि का प्राधिकरण द्वारा बिल्डरों को हस्तांतरण गौ माता के खिलाफ है, और यह सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों के खिलाफ जाता है। डीजीएम विजय रावल ने अपनी सनातन धर्म में आस्था का दावा किया, लेकिन माधव गिरी भड़क गए और पूछा, “फिर गायों की हत्याएं क्यों हो रही हैं? सड़कों पर गाय घायल हो रही हैं, यह कैसा सनातन धर्म है?”

सार्वजनिक समर्थन और चेतावनी
नागा साधुओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर उन्हें जबरन यहां से हटाया गया, तो वे आत्मदाह करने को बाध्य होंगे। उनका यह विरोध गौ-सेवा और गौ-माता के लिए उपयुक्त स्थान की मांग से जुड़ा हुआ है।

समाज में गहरी चर्चा
यह घटना नोएडा प्राधिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई है, जहां प्रशासन की ओर से भूमि के उपयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं और साधुओं का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल गौ-सेवा है। वहीं, गौ-भक्तों और साधुओं की यह चेतावनी इस मुद्दे को और अधिक संवेदनशील बना सकती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें